देहरादून
शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, देहरादून के ऑडिटोरियम में पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का तीन दिवसीय बूट कैंप प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बूट कैंप प्रशिक्षण 17 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 19 दिसंबर 2025 को समाप्त हुआ। बूट कैंप प्रशिक्षण में प्रदेश के 200 पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के संस्थाध्यक्ष एवं अध्यापकों ने तीन दिवस इनोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योरशिप(आईडीइ) के बूट कैंप प्रशिक्षण में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार के तत्वाधान में ए.आई.सी.टी. नई दिल्ली तथा विद्यालयी शिक्षा के इनोवेशन सेल द्वारा स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल के तत्वाधान में आयोजित हुआ। प्रथम दिन बूट कैंप प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह भंडारी सहायक अपर राज्य परियोजना निर्देशक, समग्र शिक्षा उत्तराखंड, यूसी गुप्ता निदेशक शिवालिक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग देहरादून, अंकुश प्रकाश शर्मा निदेशक, प्रो. सुमधुर पंत, व्यवस्थापक, शिवालिक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, देहरादून ने दीप प्रज्वलित कर बूट कैंप प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन किया। बूट कैंप प्रशिक्षण कैंप के दौरान मुख्य संदर्भदाता प्रो नीलम सक्सेना एवं प्रो रिचा सिन्हा ने नवाचार डिजाइन एवं उद्यमिता के विषय में आधुनिक नवाचार की गहन एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की। सामूहिक गतिविधियों में विभिन्न समूहों द्वारा व्यवसायीकरण के साथ ही नवरी उद्यम समूह के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण तैयार किए गएI
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रो. नीलम सक्सेना एवं प्रो. रिचा सिंह ने बूट कैंप प्रशिक्षण में सफल उद्यमी कैसे बने विषय पर सूक्ष्म एवं प्रयोग आधारित जानकारी प्रदान की। समूह और गतिविधियों में प्रतिभागियों ने डिजाइन और उद्यमिता आधारित मॉडल निर्मित किए गएI भोजन अवकाश के उपरांत डॉ नवनीत शुक्ला ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्टार्टअप इंडिया की मूलभूत जानकारी प्रदान दी।
बूट कैंप प्रशिक्षण की अंतिम दिन
गंगाजली समूह के सदस्यों डॉ संतोष कुमार चमोला, राधेश्याम, सोनू जोशी, मोहम्मद आमिर अंसारी, प्रताप सिंह एवं आलोक द्विवेदी ने सामूहिक रूप से विकसित डिजाइन पर्यावरण प्रहरी ऐप विषयक आवश्यक जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण विषयक व्यापक जानकारी सांझा कीI उन्होंने जलवायु प्रदूषण पर प्रकाश डालकर उपस्थित प्रतिभागियों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। वहीं दूसरी ओर प्रो. नीलम सक्सेना एवं प्रो. रिचा सिन्हा ने किस तरीके से बिजनेस शुरू किया जाए जिसकी गहन जानकारी एवं समीक्षा बूट कैंप प्रशिक्षण में साझा की। कार्यक्रम की अंतिम सत्र में समस्त प्रतिभागियों द्वारा एक मॉडल उद्यम की स्थापना किस प्रकार की जाए इस हेतु लीन कैनवास के 9 सूत्री महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित मॉडल का प्रस्तुतिकरण दिया निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतीकरण में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीय समूह को प्रस्तुत करते हुए किसी व्यवसाय की स्थापना में लीन कैनवस के 9 बिंदु केंद्रित मॉडल के बारे में विस्तार से बतायाI बूट कैंप प्रशिक्षण का समापन अजीत सिंह भंडारी सहायक अपर राज्य परियोजना निर्देशक, समग्र शिक्षा उत्तराखंड यूसी गुप्ता, निर्देशक शिवालिक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, देहरादून अंकुश प्रकाश शर्मा निर्देशक, ए.आई.सी.टी.ई. नई दिल्ली प्रो. सुमधुर पंत की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अजय शर्मा, सुमधुर पंत, प्रो. नीलम सक्सेना एवं प्रो. रिचा सिन्हा, डॉ अजय वर्मा मंच पर उपस्थित रहे।
बूट कैंप प्रशिक्षण के दौरान प्रो. नीलम सक्सेना एवं प्रो. रिचा सिन्हा ने गहन जानकारी देकर उपस्थित प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। समापन सत्र में शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के प्रबंधक प्रो सुमधुर पंत ने सभी प्रतिभागियों, आगंतुक अतिथियों तथा विषय विशेषज्ञों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय शिक्षा विभाग उत्तराखंड कि इस अभिनव पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमृता सिंह ने कियाI इस अवसर पर श्री सुशील कुमार सैनी, रईस अहमद, पंकज भट्ट, मनीष मैथानी, सीमा गुसाई, अंजना लखारिया, कंचन चमोला, प्रताप सिंह, भरत नेगी, शंकर भट्ट, राजीव कुमार, सपना नेगी, प्रवीण कुमार सैनी, हरि सिंह, शकुंतला, तारा राणा, विनोद कुमार, हेमराज फर्स्वान, अनुराधा, प्रीति, समीर कश्यप, राधेश्याम, राकेश दशमाना आदि उपस्थित रहेI
