ढ़ंग से कार्य न करने वालों पर होगी कार्यवाही!डीएम

 

हरिद्वार 10 जून 2025- सभी अधिकारी आगामी बैठकों में विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ स्वंय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में सामान्य बैठक लेते हुए दिये।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में चल रहे विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की नवीनतम जानकारियों सहित स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सक्षम अधिकारियों को कार्यो एवं योजनाओं की पूर्ण जानकारी हो, आगामी बैठकों में सहयक के रूप में किसी भी अधीनस्थ कार्मिक को प्रतिभाग करने नहीं दिया जायेगा। जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के बिना प्रतिनिधियों को बैठक में प्रतिभाग नहीं करने दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि ढंग से कार्य न करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओंय विशेषकर लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थी चयन में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता बरती जाये तथा दरिद्र एवं अभावग्रस्त व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाया जाये। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने विभागीय परिसम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पारदर्शिता एवं समयबद्धता से कार्य सुनिश्चित करने हेतु ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही अत्यावश्यक फाइलें बिना ई-ऑफिस प्रणाली के स्वीकृत की जा सकेंगी।
जिलाधिकारी ने पीआरडी स्वंय सेवकों का वेतन तत्काल आहरित करने के निर्देश जिला युवा कल्याण अधिकारी को दिये। डीएम ने अघोषित विद्युत कटौती रोकने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता यूपीसीएल को दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को कांवड़ मेला तथा मानसून से सम्बन्धित कार्यों को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि देवीय आपदा से सम्बन्धित आवश्यक एवं सही प्रस्तावों को सीधे डीएम कार्यालय में उपलब्ध कराये जाये ताकि प्रस्ताव पर तत्काल समीक्षा करते हुए बजट आंवटित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी अधीनस्थ कार्मिक तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर जमंे हैं, उनका स्थानान्तरण तत्काल किया जाये तथा जिनका स्थानान्तरण शासन स्तर से होना है, उनकी सूची बनाकर शासन में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन कार्मिकों के खिलाफ शिकायते हैं, उनका भी स्थानान्तरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने स्थानान्तरण से सम्बन्धित कार्यवाही करना का प्रमाणपत्र 15 जून तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के द्वारा स्थानान्तरण की प्रक्रिया नहीं की जायेगी, उनका माह जून का वेतन रोक दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी अधिकारी कम्पलेंट सूची तैयार करना सुनिश्चित करें तथा यात्रा के दौरान समय का सदुपयोग करते हुए शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता करें और सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विभिन्न महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता तथा गुणवत्ता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सुशासन की दिशा में कार्य न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ आरके सिंह, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर नमामि गंगे मीनाक्षी मित्तल, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, डीएसओ तेजबल सिंह, ईई पेयजल निगम राजेश गुप्ता, ईई जल संस्थान विपिन चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडे साहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *