जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी से मचा हड़कम्प।

 

*हरिद्वार 16 अक्टूबर, 2024* जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बुद्धवार को  10:10 बजे एआरटीओ कार्यालय तथा 10:23 बजे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में छापेमारी की। एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी में आउट सोर्स से रखे गए 3 कर्मचारी नदारद मिले जबकि जिला आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी कार्यालय में सभी कार्मिक उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय में अनुपस्थित मिले आउटसोर्स कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने तथा भविष्य में नदारद रहने पर सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *