आत्महत्या करने के लिए गंगा जी में कूदी विवाहिता को जवानों ने बचाया

 हरिद्वार

आज  एक महिला अचानक हर की पैड़ी के नजदीक गंगा में कूद गयी। घाटों पर मुस्तैद खड़े हरिद्वार जल पुलिस के गोताखोर ASI अतुल सिंह, जानू पाल, सनी कुमार, विक्रांत तथा अन्य स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत उक्त महिला को रैस्क्यू कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।

पूछताछ में पता चला कि महिला बांदा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है तथा निजी परेशानियों के चलते आत्महत्या करने के इरादे से गंगा जी में कूदी थी। उक्त महिला को गंगा घाट पर ही प्राथमिक उपचार देकर चौकी हर की पैड़ी लाया गया जहां पुलिस कर्मियों द्वारा महिला की काउंसलिंग करने के साथ ही परिजनों से संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *