सी एम ओ ने सभी अस्पतालों में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की है।

हरिद्वार,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को उनके निदान व उपचार में प्राथमिकता देने और किसी भी तरह की समस्या नहीं होने देने के निर्देश अस्पतालों को दिए हैं। सी एम ओ ने सभी अस्पतालों में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की है। सी एम ओ डॉ आर के सिंह गत दिवस गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जी पी डब्लू ओ) की सम्मान सभा में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे ।

जी पी डब्लू ओ के अध्यक्ष बी पी चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री जे पी चाहर के संचालन में स्थानीय मेला चिकित्सालय में संपन्न सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ आर वी सिंह, मेला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, उप जिला चिकित्सालय रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए के मिश्रा, व्यस्त नेत्र सर्जन डॉ एस के सोनी ने भाग लिया। इस अवसर पर अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की ओर से वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के पेंशनर्स को पूरे सम्मान के साथ पंजीकरण से औषधि मिलने तक की सेवाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था बताई और किसी भी असुविधा की दशा में सीधे उनसे संपर्क करने की अपील की गई। डॉ एस के सोनी द्वारा गर्मी के मौसम और बढ़ती उम्र में आंखों की परेशानी और नेत्र रोगों के प्रति सावधानी तथा उपचार पर विस्तार से प्रकाश डालकर पेंशनर्स को कृतज्ञ किया।

ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री जे पी चाहर ने शुक्रवार को देहरादून में 8वे वेतन आयोग के साथ हुई वार्ता का विस्तृत विवरण सभा में बताते हुए कहा कि यदि आयोग ने आश्वासन के विपरीत पेंशन पुनरीक्षण में भेद किया तो आंदोलन होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एल सी पाण्डेय और आर के जोशी ने निःशुल्क चिकित्सा और गोल्डन कार्ड की विसंगतियों पर चर्चा करते हुए पेंशनर्स के ऑप्ट आउट करने की चेतावनी दी है। उपाध्यक्ष बी पी सिंह सैनी और उप कोषाध्यक्ष रमेश पंत ने पेंशनर्स पर थोपे गए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को सिरे से अस्वीकार कर इससे निजात दिलाकर पुरानी व्यवस्था के तहत कोषाधिकारी को सौंपने की मांग दोहराई ।

इस अवसर पर मंचासीन सी एम ओ डॉ आर के सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ आर बी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गुप्ता, डॉ ए के मिश्रा, डॉ एस के सोनी, बी पी चौहान, रामकुमार अग्रवाल, के अलावा आर डी अग्रवाल, वी के गुप्ता, एम के अग्रवाल, मंजू सिंह, विजय लक्ष्मी पोखरियाल, शक्ति वत्स, मंजू तिवारी, अनिरुद्ध शर्मा, एस एस चौहान, आर के जोशी, ओ पी तिवारी, के डी धीमान, उमाशंकर पांडे, एल सी पाण्डेय, रामसरीख, पंकज गुप्ता, आर के अस्थाना, मनुदेव बंधु, सुखवंश सिंह, डॉ जयवीर राठी, ई रामजी लाल, ई पी के सिंह, एच सी पाण्डेय, संजय शर्मा, दीन दयाल, सुरेंद्र शर्मा, रमेश चंद सैनी, नाथी राम, वेदप्रकाश शर्मा, केदार नाथ वर्मा, आर एम सिंघल, अलख निरंजन चौधरी, मीठा लाल शर्मा, अरविंद कश्यप, अशोक गुप्ता, अशोक कालरा, सतीश कुमार, सत्ते सिंह राणा, कृष्ण अवतार, मोहन लाल शर्मा, राजेश उपाध्याय, मोहन चंद उपाध्याय, कुलदीप चौहान, जे पी चाहर आदि ने भागीदारी की।

बैठक में एक दर्जन पेंशनर्स ने ऑर्गेनाइजेशन की सदस्यता ग्रहण की और सामूहिक जन्मदिन भी मनाया गया। पेंशनर्स द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही रजत महोत्सव की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन जे पी चाहर ने किया।

 

Related Posts

प्रथम चरण, घर-घर होगा मकान सूचीकरण का कार्य शुरु

  *हरिद्वार 26 अप्रैल 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जनपद हरिद्वार…

विगत एक दिन में 417 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

  *हरिद्वार 26 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *