धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज 17 वे दिन भी स्वच्छता अभियान जारी रहा।

 

*हरिद्वार 05 दिसंबर 2025*

       मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में 17 वे भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया सफाई अभियान।
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत सेक्टर चार मध्य मार्ग ,एसओजी ऑफिस खोखा मार्केट तथा सेक्टर पांच स्थित एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट तक साफ सफाई कार्य किया गया था चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है।
डीओ पीआरडी ने अवगत कार्य है कि लोक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के तत्वाधान में बहादुरपुर जट में सफाई अभियान कार्य किया गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत झबरेड़ा हरीश रावत ने अवगत कराया ही कि नगर पंचायत झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गो एवं वार्डो में साफ सफाई का कार्य किया गया।
एपीडी नलनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत बसेड़ी खादर ब्लॉक लक्सर में एनआरएलएम एसएचजी द्वारा सफाई अभियान में प्रतिभाग किया गया।
बीडीओ भगवानपुर आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि रायपुर भगवानपुर मार्ग में साफ सफाई का कार्य किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं ध्येय है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है, जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

 

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *