एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर, मुद्दों के निराकरण का पक्षधर रहा है

दिनांक 03/01/2026* देहरादून

आज दिनांक 03/01/2026 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अधिशासी अभियंताओं के 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति न किये जाने एवं अन्य मांगों यथा नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के प्रारंभिक वेतन वृद्धि व स्थायीकरण, टैरिफ की सुविधा, सहायक अभियंताओं का कोटा 58.33% किया जाना इत्यादि,पर कोई कार्यवाही न होने पर, काली पट्टी बाँधकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन जारी रहा।

एसोसिएशन ने कहा कि दिनांक 04/06/2025 को अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के उपरांत, पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं।

साथ ही कई वर्षों से अधिशासी अभियंता के लगभग 40 पद रिक्त होने के कारण अनेकों अभियंताओं को एकाधिक अतिरिक्त कार्यभार देखना पड़ रहा है, जो कि राज्य व निगम हित में नहीं है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर, मुद्दों के निराकरण का पक्षधर रहा है एवं इस गंभीर मुद्दे पर भी कई वर्षों से वार्ता की जा रही है परंतु इतने वर्षों के धैर्य के उपरांत भी पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे एसोसिएशन के सदस्यों को आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए विवश होना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने यह भी चैताया कि यदि शीघ्र पदोन्नति नहीं की जाती तो प्रेषित नोटिस के अनुसार, समस्त सदस्यों को दिनांक 07/01/2026 से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसके लिए उपाकालि प्रबन्धन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा।

 

Related Posts

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *