भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए जागरूकता की आवश्यकता- स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वारः राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति हरिद्वार द्वारा त्रिहरी पब्लिक स्कूल छाम पथरी भाग-2 में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और महत्वपूर्ण विचार साझा किए। 

मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यतीश्वरानंद पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी को सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला सिविल जज हरिद्वार के प्रतिनिधि अधिवक्ता रमन दीप ने न्याय व्यवस्था में सतर्कता और पारदर्शिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने सतर्कता और ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चैधरी धर्मेंद्र चैहान वरिष्ठ उप प्रमुख बहादराबाद के द्वारा कहा गया कि समाज को आज के तकनीकि युग में अधिक सजग रहने की आवश्यता है जिससे किसी भी प्रकार के धोखा धड़ी से बजा जा सकता है।
श्रीमती सुनीता चैkधरी लोकपाल मनरेगा ने कानून प्रवर्तन और सतर्कता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता को बढ़ावा देने से समाज में अपराधों की रोकथाम संभव हो सकती है।
पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी बैंक अधिकारी श्री संजय संत ने बैंकिंग क्षेत्र में सतर्कता के महत्व और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के तरीकों पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक श्री अखिलेश डबराल ने ग्रामीण विकास और बैंकिंग में पारदर्शिता को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सतर्कता को समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में गुरूकुल किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि द्वारा भी प्रतिभाग किया गया तथा किसानों को कृषि क्षेत्र में होने वाले भ्रष्टाचार तथा बिचैलियो से बचने के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम आयोजक संस्था के अध्यक्ष लखबीर सिंह ने समाज में सतर्कता और जागरूकता के प्रति समिति की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम हरिद्वार में नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। अन्त में त्रिहरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा द्वारा सभी का धन्यावाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर नितिन बडोनी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में इक्कड़ कलां] छाम] इब्राहिमपुर] भगतनपुर आबिदपुर] भागीरथी नगर आदि गांवों के किसानो] महिलाओं व युवाओं] त्रिहरी पब्लिक स्कूल का समस्त स्टाफ व बच्चे और आयोजक संस्था के विपिन सिंह] विनिता मेहता] राहुल] रंजन] रेखा] विजया] पूजा] अंग्रेज सिंह] अनमोल सिंह] शुभम] ज्योति] सुनिता आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *