बिना लाईसेंस के संचालित होने वाले पटाखा गोदामों की सूचना मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाहीःडीएम

देहरादून दिनांक 27 सितंबर 2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बसंल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयुध एवं विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में अभी 13 पटाखा गोदाम संचालित है, जिनके पास लाईसेंस है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जनपद में संचालित आयुध एवं विस्फोटक सामग्री पटाखा गोदामों का सत्यापन कराने तथा मानकों के अनुपालन की स्थिति देखने के निर्देश दिए। तथा अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पटाखा गोदामों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए सीज करने तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनामनस से अनुरोध किया यदि उनके क्षेत्र कहीं अवैध पटाखा गोदाम संचालित है तो उसकी सूचना आपदा कन्ट्रोलरूम, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा सम्बन्धित थानें में शिकायत करें, शिकायत पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके लिए उन्होनें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य अग्निशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *