एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, परखी जवानों की फिटनेस

हरिद्वार

आज दिनांक 14/10/25 को प्रातः कालीन “शुक्रवार” परेड पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी लेने उपरांत जवानों संग दौड़ लगाई। जवानों की फिटनेस को चेक करते हुए आजकल बढ़ती ठंड में जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आवश्यक टिप्स दिए तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल में जो कमियां पाई गई उन्हें दुरुस्त करने निर्देश दिए गएl

परेड उपरांत कप्तान द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए पुलिस मैस, जवानों की सुविधा हेतु कैंटीन, कर्मचारी बैरिक, व्यायामशाला, बहुद्देशीय हॉल, परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड का बारिकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही वर्तमान में पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया। परेड के दौरान एसएसपी द्वारा समस्त जवान एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अनुशासन में रहकर ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे, परेड पुलिस का अनुशासन का अहम हिस्सा है जो हमें हर अनुशासन सिखाता है l

आयोजित शुक्रवार परेड में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य कार्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

Related Posts

मेला अधिकारी ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन सहित घाटों एवं सड़कों का किया निरीक्षण

  *हरिद्वार, 23 मई 2026* कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा लगातार जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं एवं चुनौतियों का आकलन…

नगर निगम प्रशासन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *