स्पेशल मॉनिटर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग बाल कृष्ण गोयल ने राजकीय संप्रेषण गृह तथा राजकीय विशेष गृह का निरक्षण किया

हरिद्वार 16 सितम्बर 2024
स्पेशल मॉनिटर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग बाल कृष्ण गोयल ने राजकीय संप्रेषण गृह तथा राजकीय विशेष गृह का निरक्षण किया।
उन्होंने निरिक्षण के दौरान निर्देश दिए कि नाबालिक बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, भेदभाव या मानव अधिकारों का उल्लंघन किसी भी दशा मे न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों कि सुरक्षा और सभी प्रकार के अधिकारों कि रक्षा हो, बच्चों को किसी भी प्रकार कि हिंसा, शोषण या अमानवीय स्थिति का सामना ना करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को उचित स्वास्थ्य सुविधा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, और समुचित पोषणयुक्त भोजन मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को उचित शिक्षा मिले, सुधारात्मक कार्य की दिशा मे कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के साथ सम्मान जनक और मानवीय व्यवहार बना रहे।
उन्होंने निरिक्षण के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं रिपोर्ट्स, फर्स्ट ऐड, भोजन की गुणवात्ता, शिक्षा, बच्चों की दिनचर्या आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान जिला प्रोबशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, सुप्रीटेंडेंट अजय दीक्षित आदि उपस्थित थे।

Related Posts

डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 04 मई। सोमवार को सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली सीबीडीसी के माध्यम से अनुदान…

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन

  *हरिद्वार 03 मई 2026* *हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 5265 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया* *यमनोत्री धाम के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *