सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक 20 एवं 21 जून को चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान*

 

*हरिद्वार, 19 जून 2026*

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/स्वच्छता सहयोजक मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में दिनांक 20 एवं 21 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने अवगत कराया है कि इन क्षेत्रों में अत्यधिक कूड़ा होने के कारण धर्मनगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को हुई गंदगी के कारण काफी परेशानियों हो रही है,जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, अधिकारीगण/कर्मचारियों, धार्मिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं औद्योगिक इकाइयों सहित आम जन मानस से इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की गई है। जिससे कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके जिससे की तीर्थ नगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *