सैन्य धाम के निर्माण के संबंध में अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

 

देहरादून, 19 जून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण से संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों को तेज गति से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने अधिकारियों को मार्ग से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक की जाएगी।उन्होंने कहा सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसका अब फिनिसिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की जनता एवं वीरमाताओं को यह सैन्यधाम समर्पित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सैन्य धाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष ख्याल रखने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी सोनिका, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *