अभी तक प्रदेश में हुआ 33512 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, महाराज

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया है कि
उत्तराखण्ड बनने के पश्चात मार्च 2024 तक राज्य में कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात राज्य में मार्च 2024 तक कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की लम्बाई 33683 किमी० हो जायेगी।
पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा के दृष्टिगत वर्तमान में 187 सड़के बंद हैं जिसमें से 18 सड़कों को खोल दिया गया है तथा 151 जे०सी०बी० मशीनें क्षतिग्रस्त मार्गों को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों को चुस्त दुरुस्त कर सड़कों के खुलने के पश्चात चारधाम यात्रा फिर से प्रारंभ कर दी जाएगी।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *