श्रमिकों के लिए धामी सरकार की नई पहल, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

देहरादून, 12 अगस्त 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों को स्वच्छता, शिक्षा, पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री का संकल्प “स्वस्थ श्रमिक, सुरक्षित परिवार, सशक्त उत्तराखंड” है। इसके तहत श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वच्छता सामग्री योजना किट दी जा रही है। किट में टूथब्रश, टूथपेस्ट, हैंडवॉश, हेयर ऑयल, तौलिया, नेल कटर, कंघा, रुमाल, सैनिटरी नैपकिन, साबुन आदि सामग्री शामिल है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री योजना के तहत बच्चों के लिए स्कूल बैग, नोटबुक, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बोतल, लंच बॉक्स, छाता और कैलकुलेटर जैसी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

पोषण योजना के अंतर्गत दूध पाउडर, काला चना, सोयाबीन बड़ी, सोयाबीन आटा, सोयाबीन दाना और मूंगफली सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री दी जा रही है। पोषण एवं स्वास्थ्य पूरक के रूप में मल्टीविटामिन, कैल्शियम, आयरन, जिंक तथा अन्य पूरक सामग्री भी शामिल है।

स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। इसमें हृदय, डायबिटीज, बीपी, आंख, कान, छाती का एक्स-रे, टीबी, रक्त, लीवर, किडनी और मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न जांचें शामिल हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर रेफरल सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जुलाई 2026 में इन श्रमिक कल्याण पहलों को शुरू करते हुए कहा था कि सरकार का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार करना है।

Related Posts

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हरिद्वार, 13 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले…

भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *