राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशिष्ट शिविर

25.03.2026

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के पांचवें दिन के अंतर्गत आज दिनांक 25 मार्च 2026 को एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद से निकटवर्ती इलाकों एवं बहादराबाद के मुख्य बाजार व आय गर्ल्स इंटर कॉलेज तक रैली निकाल जागरूकता का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया! साथ ही स्वंयसेवको द्वारा कृषि संबंधी, कन्याओं हेतु सरकारी योजनाएं एवं दिनांक 26 मार्च 2026 को होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी निकटवर्ती लोगों तक पहुंचाई गई एवं उनसे भी अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सभी रक्तदान महादान जैसे कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
वही दूसरी ओर कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गणों के समक्ष स्वयंसेवियों एवं एचईसी के नर्सिंग के छात्रों द्वारा फर्स्ट एड एक्टिविटी संबंधी नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया जिसने वहां उपस्थित सभी शिक्षकों एवं लोगों का मनमोह लिया! बहादराबाद स्थित पंचायत घर में भी इसी संदर्भ में एवं एक अन्य सोशल एक्टिविटी संबंधी नुक्कड़ नाटिका एवं कृषि संबंधी जागरूकता को नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया! इस अवसर पर छात्रों के साथ कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह, अशोक, शशांक, मनीष, काजल राठौर, तनुश्री, ख्याति, निधि जोशी, विरेन्दर इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे!

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

  शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *