*हरिद्वार 05 जनवरी 2026*

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 87 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 42 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  केशवधाम अन्नेकी हेतमपुर के ग्रामवासियों ने केशवधाम अन्नेकी हेतमपुर में पेयजल की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया।ललित राजपूत निवासी कनखल ने बस स्टैंड के निकासी गेट पर चाय का स्टॉल एवं फल की ठेली लगा कर अवैध कब्जा कर लिया है,उक्त जगह को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर के निवासियों ने मोहल्ला तेलियान में सड़क के दोनों तरफ की नालियों पर क्षेत्रवासियों  ने कब्जा कर रखा है,जिस कारण नाली का गंदा पानी सड़कों पर एवं घरों में घुस जाता है,नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थी जुल्फिकर अहमद निवासी पिरान कलियर ने अपनी पत्नी शहजाद बेगम खाता संख्या 516 खसरा नं 193 रखवाई 02 बीघा खाम मौजा इमलीखेड़ा धर्मपुर परगना रुड़की की भूमि मौके पर कम हो रही है, उक्त भूमि की पैमाईश पुलिस बल की मौजूदगी में कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। मो.शहीद पुत्र मुस्लिम ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर प्रार्थना दिया। शिकायतकर्ता डॉ हिमांशु द्विवेदी ने बीपीएल और अन्त्योदय से मिलने वाला निःशुल्क एवं सशुल्क चावल को ऊंचे दामों पर बेचने वाले के कार्ड निरस्त करने एवं घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। खेड़ाजर गांव के निवासियों ने गांव खेड़ाजर तहसील रुड़की जिला हरिद्वार के मंदिर सार्वजनिक रास्ते में कूड़ा कचरा एवं गायों का गोबर डाल कर कब्जा करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता नौशाद ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जयपाल सिंह पुत्र आशा राम निवासी ग्राम ढाढेकी ने ग्राम ढाढेकी ढाणा मज़ाहिदपुर में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता मायादेवी निवासी राजपुर की कृषि भूमि खसरा नं 653/3/2 स्थित ग्राम राजपुर मुस्तफाबाद में है,उक्त भूमि पैमाईश कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से करे संबंधित अधिकारी*

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दर्ज शिकायतों को सभी अधिकरी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंतर्गत तत्परता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे तथा शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से भी बात करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक माह से अधिक लंबित शिकायतों का तत्परता से निस्तारण कराना सुनाश्चित करे।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न विभागों की एक सप्ताह से लंबित शिकायतें है, जिसमें एल 1 पर 541 शिकायतें तथा एल 2 पर 57 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।     https://youtu.be/z6Z46dPKnPQ?si=7UuF9VqqpfK3bTdb

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान , मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी ,लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ नेहा झा,डीएसओ श्याम आर्य,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक* *प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश* *फसलों, पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कर समयबद्ध राहत सुनिश्चित करने को कहा* *हरिद्वार 10 अक्टूबर 2026* प्रदेश में 09 अक्टूबर 2026 को हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान तथा जन-धन एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने आपदा एवं पुनर्वास विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि प्रदेश के समस्त जनपदों में संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण के दौरान फसलों को हुए नुकसान के साथ-साथ पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति का भी आकलन किया जाए, ताकि प्रभावितों की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और नुकसान का सही आकलन सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो, ताकि पात्र लोगों को समय पर राहत मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को शासन के प्रचलित नियमों और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुमन्य मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि राहत वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए तथा वास्तविक प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राहत एवं सहायता से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को कठिन परिस्थितियों में समय पर सहायता मिल सके।