दो दिवसीय स्पोर्टस मीट‘स्पर्धा-2026‘ का द्वितीय दिन

दिनांक 26.02.2026

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ में आज द्वितीय दिन बैडमिण्टन, खो-खो, टग ऑफ वार, बालीवॉल, क्रिकेट व एथलेटिक्स आदि खेलों के सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले खेले गये। मुकाबलों में खिलाडियांे के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा व उत्साह देखने को मिला।

आज बैडमिण्डन पुरूष वर्ग के फाईनल में भविष्य जोशी ने मनी शर्मा को 15-7, 15-6से हराकर गोल्ड मैडल हासिल किया, मनी को रजत से संतोष करना पडा। अंकित ने तनिष्क को हराकर ब्रांज मैडल हासिल किया। महिला वर्ग के फाईनल में रसिका जोशी ने जस्सी 15-12, 15-10 से से हराकर गोल्ड मैडल जीता।

एथलेटिक्स में 4×100 मीटर रिले रेस में अंकित, दीपक, नितिन व अमर चौहान की टीम ने गोल्ड मैडल हासिल किया, द्वितीय स्थान पर हिमांशु, गौरव, अंश, रवि की टीम रही।

खो-खो प्रतियोगिता के फाईनल में दीपक की टीम ‘ए‘ (यश नेगी, एकता, सृष्टि, वैशाली, एश, मानसी, अर्चिता, नैतिक, कशिश, अनीषा) ने पवन भट्ट की टीम ‘सी‘ को हराकर फाईनल मुकाबला जीता।

‘टग ऑफ वॉर‘ मुकाबलों मेे जबरदस्त जोर आजमाइस देखने की मिली, महिला वर्ग फाईनल में कनिका नेगी के नेतृत्व में खुशबु कुमारी, रितु बिष्ट, नग्सिता, नित्या, तनिष्का व अनीषा ने तनिष्का की टीम को हराकर गोल्ड मैडल पर कब्जा किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला टीम शिवांक ‘डी‘ एवं टीम आशुतोष ‘बी‘ के मध्य खेला जा रहा है।

संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने दो दिवसीय स्पोर्टस मीट के समापन पर सभी खिलाडियों को बधाई दी। प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि दो दिवसीय खेल आयोजन सम्पन्न होने के उपरान्त खिलाडियों को मैडल, ट्र्ॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। इस खेल आयोजन में स्पोर्टस इंचार्ज शशांक, उमराव सिंह, ललित जोशी, रितिक कुमार सिंह, विरेन्दर सिंह, गौरव भाटिया, दीपशिखा बोहरा, रूपा विश्नाई, नेहा शर्मा, दीपिका, स्वाति मंगलम, करूणा नेहरा, सुनीति त्यागी, दीपाली अग्रवाल, रश्मि, आदि शामिल थे।

Related Posts

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने की कड़ी कार्यवाही-तत्काल प्रभाव से अवर अभियन्ता निलम्बित

  दिनांकः 17 अगस्त, 2026 दिनांक 16 अगस्त, 2026 की शाम को खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला…

कुंभ से पहले बदल रही हरिद्वार की तस्वीर, निर्माण कार्यों में तेजी के मेलाधिकारी ने दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 17 अगस्त 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *