सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। निखिल शर्मा

हरिद्वार एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।आज हरिद्वार प्रेस क्लब में मीडिया कर्मियों को इस विषय पर जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि
यदि सभी वाहन चालक निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और नशे में वाहन चलाने से बचें, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक कर रहा है। उन्होंने
कहा कि पूरे देश में प्रतिवर्ष पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें एक लाख लोगों मौत होती है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा और यातायात नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा सड़क दुर्घटनाओं को टाला नहीं जा सकता लेकिन इससे होने वाली मृत्यु की दर में कमी लाई जा सकती है।
एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने कहा कि सभी वाहनों पर आगे और पीछे दोनों ओर स्पष्ट एवं मानक के अनुसार नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने व नशे में वाहन न चलाने की अपील की।इस मौके पर सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई व सिडकुल की प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी एक्कम्स के सहयोग से हेलमेट भी वितरित किए गए।

Related Posts

प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की नई पहल से यूपीसीएल एवं पिटकुल के बीच समन्वय को मिली नई दिशा

  दिनांकः 25 जुलाई, 2026 उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) एवं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा वर्षों से लंबित विभिन्न तकनीकी…

उत्तराखण्ड पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की अगुवाई में कांवड़ मेला 2026 की ब्रीफिंग की गई आयोजित

हरिद्वार अपराध एवं कानून व्यवस्था वी0 मुर्गेशन की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेला 2026 में नियुक्त किए गए पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *