37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

*हरिद्वार 08 जनवरी 2026*

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि मुज़फ्फरनगर–हरिद्वार परियोजना (NH-334) पर आज NHIT Southern Projects Pvt. Ltd. द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 स्थित उत्तम शुगर मिल निकट लिब्बरहेड़ी मे गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हाईवे पर सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार पर विशेष जोर देते हुए महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई।
उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगे लाल झंडे लगाए गए, जिससे विशेषकर रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
यह कार्यक्रम प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया और सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्ध हुआ।

Related Posts

30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक*

  *हरिद्वार, 27 जून 2026* वर्षा ऋतु के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित…

पतंजलि विश्वविद्यालय ने शिक्षा को पुस्तकों से आगे बढ़ाकर जीवन से जोड़ने का कार्य किया- डॉ. धन सिंह रावत

हरिद्वार, 27 जून 2026। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं पतंजलि अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह सम्पन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *