जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

  देहरादून-प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में जनपद, टिहरी के नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण हेतु जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि गर्मियों के मौसम में अक्सर पानी की किल्लत देखने को मिलती है। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में ऑल वेदर रोड निर्माण तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन के निर्माण से नरेन्द्रनगर विधान सभा के कई गांवों में पानी की समस्या हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र के पेयजल स्रोतों के साथ ही पाईपलाईनों की देखरेख समय-समय पर किया जाना सुनिश्चित करें।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे से पेयजल स्रोतों के मरम्मत हेतु फण्ड रिलीज करने के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को वॉटस्एप ग्रुप बनाकर सभी संबंधित अधिकारियों तथा ग्राम प्रतिनिधियों को ग्रुप में शामिल कर पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में होने वाली पेयजल समस्या का निदान ससमय किया जाए ताकि पेयजल के कारण किसी भी प्रकार का जनअसंतोष उत्पन्न न होने पाए।

बैठक में एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, एसडीएम कीर्तिनगर सौम्या, नरेन्द्रनगर क्षेत्र के पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारीगण तथा नरेन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *