जल जीवन मिशन योजनार्न्तगत हर घर जल प्रमाणीकरण की समीक्षा बैठक

 

हरिद्वार दिनांकः 26.04.2025 को अपरान्ह 12.30 बजे से जल जीवन मिशन योजनार्न्तगत हर घर जल प्रमाणिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी।
बैठक में अधीक्षण अभियन्ता, नोडल/जल जीवन मिशन, मौ0 मुस्तफा अधीक्षण अभियंता/अधि.अभि.जल संस्थान, हरिद्वार/अधि.अभि.यांत्रिक उत्तराखण्ड पेयजल निगम, हरिद्वार/सहायक अभियंता,निर्माण शाखा, पेयजल निगम हरिद्वार/सहायक अभियंता एंव अपर सहायक अभियंता, पीआईयू-अमृत, रूड़की/जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार एंव सहायक विकास अधिकारी-पंचायत /भगवानपुर/नारसन/बहादराबाद/रूड़की/लक्सर एंव खानपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सर्व प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियंता, नोडल/जल जीवन मिशन को हर घर जल प्रमाणिकरण के संबंध में अद्यतन स्थिति से अवगत कराये जाने निर्देशित किया गया। अधीक्षण अभियंता/नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत-नगला चीना, चन्द्रपुरी कलॉ/बांगर/थीथकी कवादपुर/हरचन्दपुर/खडखडी दयाल/टिकोला कला/गाजीवाली/ गोवर्धनपुर/गी0मौ0सईदपुर/रायपुर दरेड़ा/रोहालकी दयालपुर/अहमदपुर ग्रन्ट/भारापुर/कासमपुर/ अकबरपुर कालसो/अलावलपुर/झिडीयान ग्रन्ट/मोलना/खानपुर/ब्रहमपुर/खेडी मुबारिकपुर/ मुख्याली खुर्द/महाराजपुर खुर्द /मुण्डाखेडा खुर्द में लीकेज/रोडरेस्टोरेशन/नये कनैक्शन एंव बैठक का कोरम पूर्ण न होने एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग न करने के कारण हर घर जल प्रमाणीकरण नही हो पाया है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित विभागों को इस संबंध में अपने-अपने विभाग की कमियों को दूर करते हुये, जिला पंचायत राज अधिकार एंव सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी-पंचायत का सहयोग लेते हुये, हर घर जल प्रमाणीकरण में कराये जाने हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गयी। समस्त विभागीय अधिकारियों एंव जिला पंचायत राज अधिकारी एंव सहायक विकास अधिकारी-पंचायत इस संबंध में निर्देशित भी किया कि नियमानुसार विभागीय गाईडलाईन के अनुसार निर्धारित समयानुसार प्रमाणीकरण की कार्यवाही सुनिश्चत करें, जिसके सम्बन्ध में आगामी सप्ताहिक बैठक में पुनः समीक्षा की जायेगी।

Related Posts

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *