प्रदेश में ई पाश मशीन से राशन वितरण शुरू

 

मंगलौर/हरिद्वार , 9 अप्रैल*। प्रदेश में नई ई पाश मशीनों से राशन वितरण के पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग कर दी गई है। बुधवार को मंगलौर मंडी परिसर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद के लिए इसकी शुरुआत की।

ई पाश मशीन की लांचिंग करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस आधुनिक मशीन के चलते अब वे लोग भी राशन ले सकेंगे जिनके फिंगरप्रिंट और आई कॉर्निया मैचिंग नहीं हो पाती थी। नई मशीन से राशन वितरण का प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सकेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक कांटे स्थापित किए गए हैं जिससे राशन विक्रेताओं को अब तोल कर पूरा राशन मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। राशन वितरण प्रणाली में यह बदलाव भी इसी दिशा में एक पहल है। यह शुरुआत डिजिटल इंडिया की कल्पना को साकार करने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगी।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में मौजूद राशन डीलरों से कहा कि उनका लाभांश जल्द खातों में पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य खाद्य योजना से भी राशन विक्रेताओं को ₹180 प्रति क्विंटल लाभांश मिले, इसका प्रस्ताव विभाग ने शासन को भेज दिया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने दर्जनों राशन विक्रेताओं को नई मशीनों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा रुड़की जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,खाद्य आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल, राशन डीलर संघ अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, अपर आयुक्त पीएस पांगती, मंगलौर मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता, मंगलौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव, सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष सुशील राठी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *