राष्ट्रानिर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ एवं सकारात्मक रहना जरूरी है- हिमांशु सिंह

 

हरिद्वार– नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया विषय पर पुरोहित धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़ एवं ACMO डॉ पंकज कुमार जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने सुभाष चंद्र बोस जी पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। अपर चिकित्साधिकारी पंकज जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक भाव से अपने जीवन मे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए सकारात्मकता ही सफलता की कुंजी है।
संदर्भ व्यक्ति श्री विनय यादव जी ने युवाओं में नशे को लेकर विषमताओ पर युवाओं को नशे से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक किया। वहीं जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है ऐसे में सभी युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक रहना होगा तब ही हम राष्ट्रानिर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर पाएंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के आयोजन में सदक्ष, प्रेरणा, हिमांशु, राज एवं स्वास्थ्य विभाग के विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *