हरिद्वार अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (IAS) द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा घाट क्षेत्र में नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही जिन स्थानों पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता है, वहां आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आगामी बड़े स्नान पर्वों के दृष्टिगत घाट क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान घाट क्षेत्र के व्यापारियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त घाट क्षेत्रों में तैनात होम गार्ड जवानों को निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने तथा प्लास्टिक एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री घाट क्षेत्र में प्रवेश न करने पाए, इसके लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रशांत पांडेय सहित नगर निगम के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *