रानीपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में स्कूली छात्र- छात्राओ के साथ चलाया जागरूकता अभियान

रानीपुर हरिद्वार
दिनांक 30.09.2024

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 30.09.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित तरूण हिमालय स्कूल टिबडी, इण्टर कालेज सेक्टर-1 बीएचईएल में अध्ययनरत छात्र- छात्राओ के साथ महिला सुरक्षा, साईबर अपराध की रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें सभी छात्र-छात्राओ को महिला सुरक्षा, साईबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात आदि के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये तत्काल महिला सम्बन्धी अपराधो की सूचना तत्काल 112, साईबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 नम्बर पर देने हेतु बताया गया ।

गौरा शक्ति मॉड्यूल से जागरुक किया गया, तथा सभी छात्र- छात्राओ को महिलाओ के प्रति घटित होने वाले अपराधों से पुलिस को निर्भीक होकर सूचित करने हेतु जागरुक किया गया।

*पुलिस टीम-*
1- कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर।
2- उ0नि0 पूजा मेहरा,
3- उ0नि0 प्रियंका इजराल,
4- मं0कां0 पूजा शर्मा,
5- म0कां0 नेहा,

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *