पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हरिद्वार, 13 सितम्बर।

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले रहे पेंशनर्स द्वारा भी आंदोलन को समर्थन देते हुए सक्रिय भागीदारी कीगई जिसमे हरिद्वार के पेंशनर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

पेंशनर्स के बड़े संगठन गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जी पी डब्लू ओ) के निर्णय के अनुसार प्रदेश भर से पेंशनर्स भी राजधानी पहुंचे।

इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष चौ ओमबीर सिंह और महामंत्री जे पी चाहर ने सरकार पर कार्मिक पेंशन विरोधी होने का आरोप लगाया। नेताद्वय ने कहा कि पहले सरकार ने पेंशन को खत्म कर एन पी एस लागू की और अब वित्त विधेयक पास कर दिसम्बर 26 तक सेवानिवृत्त पेंशनर्स की पेंशन पर नजर डाल रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकार की नीयत को सफल नहीं होने देंगे।

आंदोलन में सम्मिलित होकर लौटने महामंत्री जे पी चाहर ने बताया कि जी पी डब्लू ओ के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी ओमबीर सिंह और महामंत्री जे पी चाहर के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान, आर के जोशी दिनेश जोशी, ठा शेर सिंह थापली, दीप चंद शर्मा, पी सी खंतवाल, ललित मोहन उनियाल, सुखवंश सिंह, बी एस राणा, अतर सिंह, प्रेम दत्त तेलग ,ललित मोहन उनियाल, रमेश चंद्र पंत, कृष्णा मूसान, अमित भट्ट, अतुल नौटियाल, रमेश चंद्र भट्ट, विनोद रतूड़ी, विनीत सैनी, नरोत्तम सिंह, संजय सिंह आदि ने भाग लिया।  

 

Related Posts

भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में…

सुबह-सुबह जिलेभर में शुरू हुआ हरिद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान

*हरिद्वार पुलिस* * *कप्तान के निर्देश पर गली-मोहल्लों तक पहुंचीं पुलिस टीमें, संदिग्ध/बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान-पत्रों की पड़ताल जारी* *हरिद्वार पुलिस की टीमें जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *