पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में पौधे रोप कर 16 जुलाई 2021 को मनाये जाने वाले हरियाली, खुशहाली, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के प्रतीक हरेला पर्व की शुरूआत की

 हरिद्वार समाचार– जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री विवेक भारती शर्मा ने न्यायिक अधिकारीगणों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में पौधे रोप कर 16 जुलाई 2021 को मनाये जाने वाले हरियाली, खुशहाली, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के प्रतीक हरेला पर्व की शुरूआत की। जिला जज ने सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम में श्री सहदेव सिंह, अपर जिला जज, श्री भारत भूषण पाण्डेय, अपर जिला जज, श्री रीतेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज, अंजली नैटियाल अपर जिला जज, पारूल गैरोला, अपर जिला जज, श्री मुकेश चन्द्र आर्य, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री अरूण वोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, संगीता रानी, सिविल जज (एस0डी), रेन्जर दिनेश नौडियाल सहित समस्त न्यायिक एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *