एचईसी कॉलेज में ‘विश्व एड्स दिवस‘ पर कार्यक्रमों का आयोजन

 दिनांक 01.12.2025

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के स्वंय सेवियों द्वारा ‘विश्व एड्स दिवस‘ पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि रैली श्रीयंत्र मदिर, कनखल से दक्ष मन्दिर तक निकाली गयी एवं मंदिर के प्रांगण में स्वंयसेवियों द्वारा एड्स के बचाव पर नुक्कड नाटिका का मंचन किया गया। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने रैली को रवाना किया।
इस अवसर संस्थान में छात्र छात्राओं ने सुक्ष्म जिवाणुओं से होने वाले संक्रमण व बचाव पर नाटिका प्रस्तुत की जिसमें अन्तरा, मानसी, यश, अक्षिता, अंजली, भूमि, प्रिया, रसिका, श्वेता खुशी, दीक्षा आदि बीएससी (माईक्रोबायोलॉजी) के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बीएससी बायोटैक्नोलॉजी, एमएससी जूलॉजी के छात्र छात्राओं ने एड्स पर की रोकथाम पर पोस्टर बनाये। ममता भट्ट एवं खुशी ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी।
इन कार्यक्रमों में डा0 पूजा मिश्रा, कुमारप्रीत, अशोक कुमार, डा0 दीपिका, अंजली विश्नोई,, डा0 निधी वर्मा, मिनाक्षी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है

कुंभ-2027: तैयारियों में तेजी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *