एचईसी कॉलेज में ‘हिन्दी दिवस‘ पर कार्यक्रमों का आयोजन

14.09.2024

 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘साहित्यिक क्लब‘ के तत्वाधान में हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हिन्दी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने शिक्षक दिवस पर सभी को अपनी शुभकॉमनाए प्रेषित की। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। यह कार्यक्रम हिन्दी शिक्षिका सुनीति त्यागी के निर्देशन में किया गया। ‘स्वर व्यंजन‘ खेल प्रतियोगिता में जोया ने प्रथम व साथी को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ‘शब्द खोज प्रतियोगिता‘ में सुहानी प्रथम और जोया को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। ‘कोलॉज प्रतियोगिता‘ में हिमानी व्र प्रीति ने प्रथम व नैना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
‘हिन्दी दिवस‘ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ‘मीरा के भजन‘ पर भूमिका, कशिश, शिवानी, सोनाक्षी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कबीर के दोहों पर वाहिनी ने नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा हिन्दी भाषा में सुंदरतम रचनाएं अभिव्यक्त की गयी।
इस आयोजन में साहित्यिक क्लब के डा0 गौरव हटवाल, डा0 निधी, करूणा, पूजा, रश्मि सक्सेना व उमराव सिंह आदि शामिल थे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *