एचईसी कॉलेज में ‘वीर बाल दिवस‘ पर कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक. 26.12.202. हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘वीर बाल दिवस‘ के अवसर पर छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए ‘स्लोगन लेखन‘ व प्रेरक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में समय प्रबंधन, निरन्तरता, टीम वर्क तथा जीवन की बाधाओं को सकारात्मक दृष्टि से पार करने की समझ और राष्ट्र् भावना को विकसित करना था। छात्रों ने वीरता, अनुशासन, और राष्ट्र्वाद पर स्लोगन लिखे, साथ ही उन्होंने सीखा की सीमित समय और साधनों में निरंतर प्रयास सही योजना और धैर्य से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने वीर बाल साहिबजादों के त्याग व बलिदान को समरण करते हुए छात्रों को प्रेरक शब्दों के माध्यम से उत्साहित किया साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने वीर साहिबजादों को याद करते हुये छात्रों को उनकी वीर गाथा सुनाई।
यह कार्यक्रम डा0 दीपिका संगतानी, शशांक, मनीष शर्मा, स्वाति मंगलम, रूपा बिश्नोई आदि शिक्षकगणों के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Related Posts

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  *हरिद्वार 28 जून 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम”में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश…

एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण*

  *हरिद्वार, 28 जून 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *