प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल का ई०सी० रोड स्थित कार्यालयों का निरीक्षण

 

दिनांकः 08 जुलाई, 2026

विद्युत व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा”

उत्कृष्ठता के शिखर पर पहुंचने का एक मात्र उपाय निरन्तर प्रयास एवं सकारात्मक बदलाव है जिस मंत्र को आधार बनाकार यूपीसीएल लगातार नये आयाम हासिल करने के साथ सभी प्रदेश वासियो को उच्च गुणवत्ता की निरन्तर निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। बता दें कि प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा दिनांक 07 जुलाई, 2026 को विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेने व उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु ई०सी० रोड़ स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आपदा की स्थिति में विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता एवं पर्याप्त मानव संसाधन (Manpower) की पूर्व से ही समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन के सम्बंध में अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

इसके पश्चात् प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा नगर निगम, देहरादून जाकर मेयर, देहरादून श्री सौरभ थपलियाल जी से शिष्टाचार भेंट की गई तथा उन्हें ADB परियोजना के अन्तर्गत देहरादून शहर में संचालित विद्युत केबल अंडरग्राउंडिंग कार्यों की प्रगति की अवगत कराया तथा बैठक में परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं संबंधित अभियंताओं ने कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा माननीय मेयर से आग्रह किया गया कि शेष कार्यों को शीघ्र सम्पन्न कराने हेतु रोड कटिंग की अनुमति दिलवाने का कष्ट करें।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *