पूरे विश्व में सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 1 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान साधना एक नया इतिहास रचेगी। लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साधना का उपहास उड़ा रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र की एकता अखण्डता और सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ा है। पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक महान कर्मशील प्रधानमंत्री मिला है। जो सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्षो के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण संभव हुआ। कश्मीर से धारा 370 हटी। देश आर्थिक रूप से समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। मां मनसा देवी और मां गंगा की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *