अल्मोड़ा स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में नवीन अनुसंधानों की जानकारी लेते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

 

देहरादून/अल्मोड़ा 01 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान पहुॅचने पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 केके मिश्रा ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और संस्थान के बार में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को संस्थान के अधीन सूचना केन्द्र में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का फसल में देश में सर्वप्रथम संकर प्रजाति विकसित करने का श्रेय विवेकानन्द संस्थान को है। संस्थान द्वारा मक्के के अलावा गेहू, धान, मडुवा, दाले तथा परम्परागत फसलों की अनेको प्रजातियां विकसित की गयी है।
कृषि मंत्री द्वारा अपेक्षा की गयी कि मडुवा तथा परम्परागत फसलों के क्षेत्रफल में विस्तार के लिए तकनीकों को विकसित किया जाए और संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन भी सुझाव कृषि मंत्री ने दिया। इसके पश्चात कृषि मंत्री ने यंत्रीकरण सैक्शन का भ्रमण किया और संस्थान द्वारा अनेकों उन्नत कृषि यत्रों की सराहना की। विदित हो कि संस्थान के कई कृषि यंत्रों को कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा अनुदान पर कृषकों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
इस दौरान डा0 श्याम नाथ, डा0 अशोक कुमार, डा0 रमेश पाल सिंह, डा0 देवेन्द्र शर्मा तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *