एचईसी कॉलेज में वाईल्डलाईफ कंजर्वेशन डे पर फाटोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम

दिनांक. 04.12.2025

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज ‘वाईल्डलाईफ कंजर्वेशन डे‘ पर प्रकृति एवं वन्यजीव फाटोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों को फाटोग्राफी एवं मीडिया क्लब द्वारा प्रकृति एवं वन्यजीव फाटोग्राफी पर एक विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को पायलट बाबा आश्रम ट्र्ेल पर ले जाकर प्रत्यक्ष रूप से प्रकृति के सौन्दर्य एवं जैव विविधता का अनुभव कराया गया। डा0 दीपिका संगतानी एवं मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में छात्रों ने वन्यजीवन एवं प्रकृति फोटोग्राफी के मूल सिद्धांतों, सही एंगल व फ्रेमिंग एवं प्रकाश के उपयोग तथा प्रकृति से संवेदनशील जुडाव के महत्व के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

छात्रों ने उत्साहपूर्वक फोटोग्राफी का अभ्यास किया। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्रों को मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम एवं प्रकृति के संरक्षण तथा र्प्यावरणीय समन्वय को सदृढ बनाने हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर छात्रों के साथ स्वाति मंगलम, अंजली विश्नाई, अशोक कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

साई कुटुम्ब द्वारा 13वें “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

हरिद्वार आज दिनांक 7 जून 2026 को साई कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया । साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल…

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *