10वें आयुर्वेद दिवस पर पतंजलि ने माज़रा, शांतरशाह में संचालित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

हरिद्वार, 17 सितम्बर : 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज) में एक सप्ताह तक उत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में आज पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल के तत्वावधान में ग्राम-मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 125 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम का लाभ लिया।

इस शिविर का उद्देश्य जनमानस में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता लाना तथा आयुर्वेद के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। शिविर में पुरुष, महिलाओं, बच्चाें ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा हेल्थ चैक-अप कराया।

इसी क्रम में आगामी एक सप्ताह में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक, चित्र प्रदर्शनी तथा जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
शिविर में पतंजलि के चिकित्सकों डॉ. रोशनी गुप्ता, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. धीरज त्यागी, फार्मासिस्ट श्री विपिन भटट, सहायक भीम अरोरा के साथ-साथ पी.जी. स्कोलर्स, यू.जी. छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Related Posts

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *