केंद्रीय बजट की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों पर “बजट संवाद” प्रेस वार्ता का आयोजन

हरिद्वार

देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट की महत्वपूर्ण घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष “बजट संवाद” प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहकर बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित रहें। उनके साथ गरिमामयी उपस्थिति में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह भी शामिल रही।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट देश की आर्थिक मजबूती, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय वृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाला है तथा इसमें आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे बजट की सकारात्मक जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, व्यापारियों एवं आम नागरिकों के लिए राहत देने वाला साबित होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ उत्तराखंड सहित पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में स्थानीय विकास, सड़क, परिवहन और शहरी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच को दर्शाता है। उन्होंने इसे “विकास, विश्वास और अवसर” का बजट बताते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता सुशील त्यागी, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक जिलाउपाध्यक्ष भीम सिंह, सहसंयोजक युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,जिला उपाध्यक्ष संजीव तोमर,जिला मंत्री सतीश सैनी, मंडलअध्यक्ष सुमित अग्रवाल, डॉ अमन गुप्ता,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, प्रमोद चौधरी, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह आदि भी उपस्थित रहे

Related Posts

हरिद्वार में बिना वैध अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के संचालित ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सघन कार्यवाही

  *हरिद्वार 29 जून 2026* संभागीय प्रबंधन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में यात्रियों के हितों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा…

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व ‘हरेला’ पर हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर चलेगा पौधारोपण अभियान

  *हरिद्वार, 29 जून 2026* उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *