मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है

हरिद्वार
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है; पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से ही उड़ान होती है शायद यह कुछ पंक्तियां हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्रके गांव गाड़ो वाली में रहने वाले सलमान ने सच कर दिखाई हैं। सलमान की सरकारी नौकरी लगी है। सलमान ने कहां की उनके गांव में लगभग 7000 से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं , लेकिन गांव में आज तक सरकारी नौकरी किसी को नहीं मिली, वह पहले ऐसे मुस्लिम समुदाय से निकले हैं जिनकी नौकरी उत्तराखण्ड सरकार में शहरी विकास विभाग में लगी हैं।
सलमान ने कहा कि धामी सरकार के राज में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद जो पारदर्शिता परीक्षाओं में आई हैं उससे मेहनत करने वाले युवाओं को फायदा मिला है और मेहनत करनी वाले युवाओं को सरकारी नौकरी मिली हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता घर चलाने के लिए पत्थर घिसाई का काम करते हैं उन्होंने कड़ी मेहनत की हैं वह पांच बहन भाई हैं । अब पहली बार हमारे गांव में युवाओं में उत्साह जगा है कि वह अगर मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो उन्हें सरकारी नौकरियों में जरुर सफलता मिलेगी उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद भी किया और उनके पिता गुलशनम और मां रिजवाना ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने नकल विरोधी कानून लागू किया उसके बाद परीक्षाओं में बिल्कुल पारदर्शिता बरती गई इससे युवाओं को एक नई उमंग मिली है जिससे पढ़ाई करके वह अपने जीवन को नया आयाम तक ले जा सकते हैं, हमारे गांव में और मेरे समाज से पहला मेरा लड़का है जिसको सरकारी नौकरी मिली है अब सलमान को देखकर और युवा भी मेहनत कर रहे हैं।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *