सीएम निर्देश पर डीएम ने विशेष आपदा शक्ति प्रयोग कर हरिपुर यमुना घाट का तत्काल कराया निर्माण शुरू,

देहरादून दिनांक 30 मार्च 2025 (सू. वि), श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का भी होगा भव्य निर्माण, हरिपुर में यमुना जी पर विभिन्न घाटों का निर्माण शुरू, डीएम ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं। इस प्राजेक्ट पर वन विभाग सम्बन्धी कई  आपत्तियां थी स्थानीय जनभावनाओं एवं आकाक्षाओं की पूर्ति में अनावश्यक विलम्ब हो रहा था।  जिससे अनावश्यक विलम्ब हो रहा था। संज्ञान में आते ही डीएम ने तत्काल आपदा अधिनियम में वर्णित विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले ही दिन से कार्य शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि इस  क्षेत्र में मा0 मुख्यमंत्री जी का विशेष फोकस है, क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का भी भव्य निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत यमुना जी पर विभिन्न घाटों का निर्माण होगा। इन घाटों के निर्माण के पश्चात हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग की भांति भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिससे ये पवित्र स्थान एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।

Related Posts

कुंभ मेला 2027: श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस

  *हरिद्वार, 25 मार्च 2026* कुंभ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बाहर से मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर भी शासन-प्रशासन ने विशेष ध्यान…

कप्तान नवनीत सिंह ने किया थाना श्यामपुर का सालाना मुआयना

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह आज सालाना निरीक्षण के लिए थाना श्यामपुर पहुंचे जहां सेरिमोनियम गार्द द्वारा अपने कप्तान को सशस्त्र सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। सलामी के बाद एसएसपी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *