शहर में अब 07 ईवी चार्जिंग स्टेशन का जनमानस को मिलेगा लाभ,

देहरादून दिनांक 22 जनवरी 2025,(जि.सू.का),  जिलाधिकारी सविन बसंल का ड्रीम प्रोजेक्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण सरंक्षण एवं जनसुविधा को लेकर राजधानी में अपने पांव तेजी से पसार रहा हैं, परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी  चार्जिंग स्टेशन उपलब्धता के चलते जनमानस का पसंद इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं।
डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए पर्याप्त  सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई थी। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके क्रम में 6 स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि एक पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।जिलाधिकारी ने उक्त सभी स्टेशनों पर सौंदर्यकरण का कार्य एवं फास्ट चार्जिंग उपकरण से संजोने के दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के प्रयास से प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  विगत दिनों जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रबंधक सागर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर सभी चार्जिंग स्टेशनों सौंदर्यकरण एवं सुरक्षा कार्य भी गतिमान हैं

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *