निकाय चुनावों व राष्ट्रीय खेलों में विद्युत व्यवस्था चाक चौबंद-प्रबन्ध निदेशक

दिनांकः 22 जनवरी, 2025 देहरादून 

कल दिनांक 23 जनवरी, 2025 को प्रदेश भर में होने वाले निकाय चुनाव के दृश्टिगत उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन का यह दायित्व है कि पूरे प्रदेश में सभी मतदान केन्द्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की निरन्तरतर बनी रहे, इस हेतु यूपीसीएल द्वारा विभिन्न स्तरों से प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही सभी क्षेत्रीय अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्यतः अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए मतदान दिवस पर यह सुनिष्चित करेंगे कि सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न हो तथा मतदान दिवस पर प्रदेश भर में विद्युत की आपूर्ति सुचारू बनी रहे। इसके अतिरिक्त सभी इकाईयां अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों एवं उनसे निकलने वाले 11 के0वी0 फीडरों का निरीक्षण सुनिष्चित करेंगे जिससे विद्युत व्यवधान एवं ट्रिपिंग जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति न्यूनतम समय अन्तराल में बहाल की जा सके।
साथ ही प्रबन्ध निदेशक  द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश में होने वाले राल राष्ट्रीय खेलों के दृश्टिगत सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए विद्युत आपूर्ति की निरन्तरता बनाये रखेंगे। समस्त ट्राली परिवर्तकों की उपलब्धता कार्यषील स्थिति में है की जाँच कर ली गई है ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति में ट्राली परिवर्तकों की उपलब्धता सुनिष्चित हो सके।

Related Posts

आईजी (कुंभ मेला 2027) योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार में गोष्ठी आयोजित

हरिद्वार आज मेला भवन सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी कुंभ मेला 2027 की जिम्मेदारी सम्हाल रहे श्री योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ…

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

  *हरिद्वार 27 अप्रैल 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *