निर्मल अखाड़े के संतों ने दी पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं

 हरिद्वार समाचार– श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी प्रतिभावान राजनीतिज्ञ हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब का चहुंमुखी विकास होगा। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि चरणजीत चन्नी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पंजाब के लोगों की सेवा में योगदान दिया। उनके मुख्यमंत्री बनने से पंजाब का तेजी से विकास होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों की समस्या का समाधान होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दलित समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर सराहनीय निर्णय लिया है। दलित समाज के व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने से सामाजिक समरसता बढ़ेगी। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य पंजाब देश का देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव ही राष्ट्रहित में अपना योगदान देता चला आ रहा है। राजनैतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित कर देश के विकास में सभी को योगदान करना चाहिए

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *