जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मैदान में जाए नवनियुक्त पदाधिकारी : स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। भाजपा के मोर्चो के नवनियुक्त पदाधिकारियो का वेद मंदिर आश्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सभी को मिशन 2027 के लिए जुटने के लिए आह्वान किया।
भाजपा के ओबीसी, किसान, अनुसूचित मोर्चे का गठन किया गया। बृहस्पतिवार को नवनियुक्त पदाधिकारी वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने सभी को फूल मालाए पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पर मिशन -2027 में जुटने के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। सभी को केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन के बीच पहुंचना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए काम किया है। आयुष्मान कार्ड से हर किसी को 5 लाख का निशुल्क इलाज, व्यापारी, किसान, मजदूर के साथ हर वर्ग के लिए जनहित की योजना संचालित की है। उन्होंने नई टीम को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करने को आह्वान किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, विवेक चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओबीसी मोर्चा के जिल्स महामंत्री विपिन चौधरी एवं प्रेम शंकर पिंकी, जिला मंत्री संदीप प्रधान एवं अंकित कश्यप, मिडिया संयोजक जोगेंद्र सिंह मावी,
युवा के जिला महामंत्री नवजोत वालिया एवं सूर्यकांत सैनी, मंत्री शशांक चौहान एवं राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष नीतीश चौधरी, उपाध्यक्ष सचिन चौहान, प्रणव यादव, धर्मपाल ठेकेदार, पार्षद अनुज सिंह आदि शामिल हुए।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *