नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाए स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाए गए तार

हरिद्वार, 9 सितम्बर। नगर निगम हरिद्वार द्वारा अवैध तथा अनियंत्रित ढंग से लगाए गए तारों के जंजाल के विरुद्ध कार्यवाही गतिमान रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सहगल पेट्रोल पम्प तक नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाए गए डिश टीवी तथा इंटरनेट फाइबर के तारों को हटाया गया। नगर निगम द्वारा 4 सितम्बर को शिवमूर्ति चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक अवैध रूप से लगे तारों को हटाया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम तारों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, खड़खड़ी, भीमगोड़ा सहित पूरे शहर में तार हटाने की कार्रवाई निरंतर की जाएगी।
नगर निगम की और से नागरिकों एवं सेवा प्रदाता कंपनियों से भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के तार, केबल अथवा उपकरण नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल अथवा सार्वजनिक स्थलों पर न लगाए जाने की अपील भी की गयी है। साथ ही जिन स्थानों पर अनियंत्रित ढंग से तारों का जंजाल लगाया गया है, उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हटाए ना जाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा स्वयं कार्रवाई करते हुए तार हटाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी की होगी।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *