मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु धामी के ईलाज हेतु 05 लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा

 देहरादून समाचार-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित श्रीमती अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति श्री मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को श्रीमती अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून श्री आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून श्री आर. राजेश कुमार मौजूद थे

Related Posts

“प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने मीटर रीडरों से की सीधी वार्ता – फील्ड स्तर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल”

  दिनांकः 09 सितम्बर, 2026 विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों…

नगर आयुक्त के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

  हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *