हरिद्वार में हरित योग कार्यक्रम सम्पन्न, हौसले की मिसाल बनीं श्रीमती मंजू

 

 

हरिद्वार। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 की श्रृंखला में मंगलवार को श्रीकृष्णहरि धाम घाट, खड़खड़ी में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तथा जनपद हरिद्वार के आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य योग के माध्यम से प्रकृति और मानव स्वास्थ्य के बीच संतुलन स्थापित करना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में महंत प्रेमानंद शास्त्री जी महाराज (श्रीकृष्ण कृपा धाम आश्रम) तथा विशिष्ट अतिथि श्री सूर्यकांत शर्मा (पार्षद, वार्ड-3 दुर्गा नगर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्री अमित भट्ट (जय श्री गंगा माँ गौशाला आश्रम) ने किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत योग सत्र का संचालन योगाचार्य आशु भर्तृवाल (उत्तराखंड आंदोलनकारी व वेलनेस कोच), श्री अशोक गिरी (श्रवण शोध संस्थान) एवं श्री विक्रम शर्मा (गौ रक्षा समिति, स्वदेशी प्रचारक) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ (नोडल अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025), डॉ. नवीन दास, डॉ. रेनू सिंह, नवीन चंद्र थपलियाल, प्रकाश उनियाल, सुप्रिया बिष्ट (मुख्य फार्मेसी अधिकारीगण), निशा भट्ट (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ), प्रतिभा सैनी, शालू, निकुंज, राकेश डंगवाल, रघुवीर सिंह एवं विनय (बहुउद्देशीय कर्मी) सहित लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने योग सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास तथा स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब श्रीमती मंजू, जिनका एक हाथ हाल ही में फ्रैक्चर हो गया था, हिम्मत और संकल्प के साथ योग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं। आयोजकों ने उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। उनका यह हौसला उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

हरित योग कार्यक्रम के अंतर्गत घाट परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *