महिन्द्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने आज जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर को तीन एम्बुलेंस सीएसआर मद से भेंट की

 हरिद्वार समाचार– महिन्द्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने आज जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर को तीन एम्बुलेंस सीएसआर मद से भेंट की। जिसमें दो एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार तथा एक एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग नैनीताल के लिए प्रदान की। जिलाधिकारी ने कोरोना की अवधि में कम्पनी द्वारा किये गये इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बनाने के लिए कम्पनी की ओर से यह एक स्थाई सहयोग है जो लम्बे समय तक विभाग के काम आयेगा। इसके अलावा भी कोरोना संकट से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, सेवायें, सामग्री के लिए भी औद्योगिक संस्थायें आगे आकर प्रशासन को सहयोग कर रही हैं।   
 
  इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एसके झा, आरएम सिडकुल श्री गणपति रावत, प्लांट हेड महिंद्रा श्री सत्यवीर सिंह, महिंद्रा फाइनेंस से मोहनिष, सिडकुल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन श्री अरूण सारस्वत, हिमेश कपूर,शिरोमणी त्रिपाठी, अजय वर्मा, धर्मेंद्र रावत, सुरेश कुमार, दीपक चैधरी, विश्वजीत सिंह, शोभित जैन, नेत्रपाल, गोविंद नाभियाल, जगमोहन सिंह, भोला आदि उपस्थित रहे

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *