मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला तैयारियों को लेकर बहादराबाद क्षेत्र का किया भ्रमण

 

*हरिद्वार, 10 फरवरी 2026*

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।

आगामी कुम्भ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। मेला प्रशासन द्वारा कुम्भ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की नियमित रूप से स्थलीय समीक्षा भी की जा रही है।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर कुम्भ मेला के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर पुरानी गंग नहर सायफन के डाउनस्ट्रीम में निर्मित किए जा रहे 90 मीटर स्पान के पुल के निर्माण कार्य का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। रु. 1659.42 लाख की लागत से निर्मित होने वाला यह कंपोजिट स्टील पुल दो लेन का होगा। इस पुल का निर्माण कार्य गत 28 जनवरी को प्रारंभ हुआ है, जिसे आगामी 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंता निर्माण कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता की नियमानुसार समय-समय पर जांच की जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

कुंभ मेला 2027: श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस

  *हरिद्वार, 25 मार्च 2026* कुंभ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बाहर से मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर भी शासन-प्रशासन ने विशेष ध्यान…

कप्तान नवनीत सिंह ने किया थाना श्यामपुर का सालाना मुआयना

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह आज सालाना निरीक्षण के लिए थाना श्यामपुर पहुंचे जहां सेरिमोनियम गार्द द्वारा अपने कप्तान को सशस्त्र सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। सलामी के बाद एसएसपी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *