महापौर किरण जैसल ने सीसीआर चौक पर शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा, फल वितरित कर किया स्वागत

 

*हरिद्वार।* कांवड़ मेला-2026 के दौरान नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने सीसीआर चौक पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुविधा के लिए नगर निगम हरिद्वार द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा घाटों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर निगम लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। श्रद्धालुओं से प्लास्टिक शीट एवं अन्य प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करने की अपील की जा रही है। इसके लिए घाटों पर स्वच्छता वीर तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

महापौर ने सभी शिवभक्तों से स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल कांवड़ यात्रा में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही “स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार” का संकल्प साकार होगा।

Related Posts

मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक

हरिद्वार/देहरादून, 12 अगस्त। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक में राज्य के पेंशनर्स के सात सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की गई…

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  *हरिद्वार 12 अगस्त 2026* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *