कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर नगर निगम की कड़ी पहल

 

आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार IAS ने नाई घाट, सुभाष घाट, हर की पैड़ी चौक, संजय पुल एवं धनुष पुल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण तथा घाटों की समग्र व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।  

नगर आयुक्त के निर्देशन में की जा रही सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान की व्यापारियों द्वारा सराहना की गई। साथ ही सुभाष घाट, नाई घाट एवं गऊघाट पर पीआरडी जवानों की तैनाती के कारण घाटों पर अतिक्रमण लगभग समाप्त हो गया है, जिसके लिए व्यापारियों ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन, धीरेंद्र सेमवाल तथा सफाई नायक कपिल, अशोक चौहान, संदीप एवं अतुल उपस्थित रहे।

कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर नगर निगम की कड़ी पहल

इसी बीच नगर निगम को कई माध्यमों से यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। प्राप्त शिकायतों और साझा किए गए नामों के आधार पर नगर आयुक्त द्वारा एक सप्ताह पूर्व महत्वपूर्ण आदेश जारी किया जा चुका है।

आदेश के प्रमुख बिंदु:

प्रत्येक कर्मचारी की सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में GPS लोकेशन सहित फोटो लेकर संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य।

सभी निरीक्षकों को कम से कम 1 माह की GPS उपस्थिति फोटो सुरक्षित रखने के निर्देश।

उपस्थिति की जांच कभी भी आकस्मिक रूप से की जा सकती है।

आदेश तुरंत प्रभाव से लागू है।

इस आदेश के क्रम में अब सभी संबंधित कर्मचारी प्रतिदिन दोनों शिफ्टों में अपनी GPS युक्त उपस्थिति फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर रहे हैं, जिससे नगर निगम की इस नई पहल से 100% उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।

नगर आयुक्त नंदन कुमार IAS का आधिकारिक वक्तव्य

“घाट क्षेत्र हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। यहाँ स्वच्छता और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिक्रमण रोकने, सफाई व्यवस्था सुधारने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त और पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। GPS आधारित उपस्थिति से जवाबदेही बढ़ी है और घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित व व्यवस्थित रखने में यह बड़ा कदम साबित होगा। सभी व्यापारियों व नागरिकों के सहयोग से नगर निगम पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।”.  

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *